यूपी MLC चुनाव में जीते रोने वाले सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल, दी थी धर्म परिवर्तन की धमकी
उत्तर प्रदेश के आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा प्रत्याशी डॉ आकाश अग्रवाल ने बीजेपी के हरि किशोर तिवारी को करीब 3,500 वोटों से हराया है। वह बीजेपी पर धांधली का आरोप लगाने और मतदान के दौरान रोने व इस्लाम अपनाने की धमकी देने पर चर्चा में आए थे। उन्होंने 2020 के बाद एक बार फिर यह सीट जीती है।