सपा के आपराधिक तत्वों से बीजेपी ने मुझे बचाया था: गेस्ट हाउस कांड का ज़िक्र कर मायावती
बसपा प्रमुख मायावती ने जून 1995 के गेस्ट हाउस कांड को लेकर कहा है, "सपा ने मुझ पर जानलेवा हमला कराया था और उस दौरान केंद्र की कांग्रेसी सरकार ने समय से अपना दायित्व नहीं निभाया था।" उन्होंने कहा, "उस समय सपा के आपराधिक तत्वों से बीजेपी समेत पूरे विपक्ष ने मानवता के नाते मुझे बचाने में दायित्व निभाया था।"