सपा कार्यालय में ज़िलाध्यक्ष की कुर्सी के पास यूपी में बैठा मिला सांप, वीडियो आया सामने
पीलीभीत (यूपी) में सपा कार्यालय में सोमवार को ज़िलाध्यक्ष जगदेव सिंह 'जग्गा' की कुर्सी के पास एक सांप बैठा मिला जिसे रेस्क्यू किए जाने का वीडियो सामने आया है। सिंह के अनुसार, सांप के मिलने से कुछ देर पहले ही कार्यालय में पार्टी के कार्यकर्ता बैठक कर रहे थे। वहीं, वन विभाग ने सांप को जंगल में छोड़ दिया है।