सपा तीसरा प्रत्याशी उतारेगी तो BJP का नौवां प्रत्याशी आएगा: राज्यसभा चुनाव पर केशव मौर्य
यूपी के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी अगर तीसरा उम्मीदवार उतारती है तो बीजेपी नौवां प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी आठ सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। बकौल मौर्य, सपा-बसपा और कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव लड़ें या अलग-अलग, बीजेपी 2027 में यूपी में सरकार बनाने के लिए तैयार है।