MLC चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग पहुंची सपा, सीएम योगी पर लगाए गंभीर आरोप
यूपी एमएलसी चुनाव (23 अक्टूबर) से पहले सपा ने निर्वाचन आयोग में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। आरोप है कि मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से संवाद, ग्राम प्रहरी मानदेय वृद्धि और नियुक्ति पत्र वितरण कर आचार संहिता का उल्लंघन किया है। सपा ने दोनों डिप्टी सीएम को नज़रबंद करने की मांग भी की है।