सपा ने किया संभल हिंसा में मारे गए मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख मुआवज़ा देने का एलान

सपा ने शनिवार को 'X' पर लिखा, "संभल (यूपी) में हुई हिंसा में बीजेपी सरकार और प्रशासन की नाकामी से अपनी जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को ₹5-₹5 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।" सपा ने लिखा, "यूपी सरकार मृतकों के परिवारों को ₹25-₹25 लाख का मुआवज़ा दे।" संभल में 24 नवंबर को सर्वे के दौरान हिंसा भड़की थी।

Load More