सपा ने मुकेश अंबानी के करीबी धनराज नथवानी को दिया राज्यसभा टिकट, रामगोपाल संग भरेंगे नामांकन
सपा ने यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव को लेकर 2 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। सपा ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के करीबी माने जाने वाले धनराज परिमल नथवानी और रामगोपाल यादव को उम्मीदवार बनाया है। दोनों बुधवार को अखिलेश यादव की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करेंगे। गौरतलब है, धनराज रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड में ग्रुप प्रेसिडेंट हैं।