सपा ने यूपी में 3 बागी विधायकों को पार्टी से निकाला, BJP को दे रहे थे समर्थन

समाजवादी पार्टी ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते यूपी में तीन विधायकों अभय सिंह (गोशाईगंज), राकेश प्रताप सिंह (गौरीगंज) और मनोज कुमार पांडेय (ऊंचाहार) को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। गौरतलब है, ये तीनों बीजेपी को समर्थन दे रहे थे। सपा ने तीनों नेताओं के निष्कासन का कारण बताते हुए X पर लिखा, "जहां रहें, विश्वसनीय रहें।"

Load More