सपा ने यूपी विधानसभा उप-चुनाव को लेकर मीरापुर सीट पर प्रत्याशी के नाम का किया एलान
समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आगामी 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उप-चुनाव में मीरापुर सीट से सुम्बुल राणा को प्रत्याशी बनाने का एलान किया है। सपा इससे पहले करहल, सीसामऊ, फूलपुर, मिल्कीपुर, कटेहरी और मझवां विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। 9 सीटों पर होने वाले उप-चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।