सपा नेता की हत्या के केस में यूपी में उम्रकैद की सज़ा काट रहे पूर्व BJP विधायक की सज़ा हुई माफ
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने नैनी सेंट्रल जेल में बंद पूर्व बीजेपी विधायक उदयभान करवरिया की उम्रकैद की सज़ा माफ कर दी है। करवरिया को प्रयागराज में अगस्त 1996 में हुई पूर्व सपा विधायक जवाहर पंडित की हत्या के मामले में सज़ा हुई थी। वहीं, यूपी सरकार ने करवरिया की रिहाई का आदेश जारी कर दिया है।