सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल बोले- चुनाव के बाद इस्लाम अपनाऊंगा; फूट-फूटकर रोकर बताई वजह
आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा प्रत्याशी डॉक्टर आकाश अग्रवाल ने MLC चुनाव में गड़बड़ी और समर्थकों को परेशान करने का आरोप लगाया है। मीडिया से बात करते हुए वह फूट-फूटकर रोने लगे। बकौल आकाश, उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा और वह ऐसे सनातन में नहीं रहना चाहते। अग्रवाल ने लखनऊ जाकर इस्लाम या बौद्ध धर्म अपनाने की बात कही।