सपा से निष्कासित किए जाने के बाद CM योगी से मिलीं पूजा पाल, सियासी हलचल तेज़
सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने शनिवार को लखनऊ स्थित सीएम आवास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह बीजेपी से जुड़ सकती हैं। पूजा ने अपने पति राजू पाल की हत्या के आरोपी अतीक अहमद को 'मिट्टी में मिलाने' को लेकर विधानसभा में सीएम योगी की तारीफ की थी।