सपा सांसद अफज़ाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

यूपी में गाज़ीपुर से सपा सांसद अफज़ाल अंसारी की तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार देर रात उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह पेट दर्द, उल्टी और शरीर में पानी की कमी के बाद एंबुलेंस से लाए गए थे। गेस्ट्रो मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञ उनका इलाज कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट के बाद मेडिकल बुलेटिन जारी होगा।

Load More