सपा सांसद अफज़ाल अंसारी के गांजा वाले बयान पर साधु-संतों ने जताई आपत्ति
गाज़ीपुर (यूपी) से सपा सांसद अफज़ाल अंसारी के 'साधु-संत शौक से गांजा पीते हैं' वाले बयान पर साधु-संतों ने आपत्ति जताई है और उनसे अपने बयान के लिए माफी मांगने को कहा है। अफज़ाल अंसारी के बयान पर कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है, "हिंदुओं की आस्था पर हमला करना एक फैशन बन गया है।"