सपा हर साल ‘सर्वश्रेष्ठ समालोचक' को करेगी पुरस्कृत, अखिलेश यादव ने दी जानकरी

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को X पर बताया कि उनकी पार्टी हर साल एक ऐसे समालोचक को सम्मानित करेगी जिसकी समालोचना से कार्य व कार्यशैली में सकारात्मक सुधार हुआ हो। उन्होंने लिखा "सकारात्मक पत्रकारिता लोकतंत्र की दिग्दर्शक होती है। मीडिया की भूमिका तीसरी आंख जैसी होती है, उसका निष्पलक होना, सरकारों को सजग, सतर्क और सचेत करता है।"

Load More