सपाट लिस्टिंग के बाद इस शेयर को खरीदने की होड़, लगा 5% का अपर सर्किट

मूविंग मीडिया एंटरटेनमेंट के शेयर गुरुवार को एनएसई एसएमई प्लैटफॉर्म पर ₹71 पर लिस्ट हुए जो इसके आईपीओ प्राइस से 1.4% अधिक है। हालांकि, लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों में ज़ोरदार खरीदारी देखने को मिली और इसमें 5% का अपर सर्किट लग गया जिसके बाद इसके शेयर ₹74.55 पर पहुंच गए। कंपनी ने आईपीओ से ₹43.40 करोड़ जुटाए हैं।

Load More