सप्ताह के पहले दिन सेंसेक्स व निफ्टी ने लगाई छलांग, सेंसेक्स 700+ अंक चढ़कर हुआ बंद
लगातार 6-हफ्तों तक गिरावट के साथ बंद होने के बाद भारतीय शेयर बाज़ार में सोमवार को तेज़ी दर्ज की गई। सेंसेक्स 746 अंक चढ़कर 80,604 जबकि निफ्टी 221 अंकों की तेज़ी के साथ 24,585 पर बंद हुआ। सेंसेक्स-30 में सूचीबद्ध 26 कंपनियां हरे निशान पर बंद हुईं। सबसे ज़्यादा तेज़ी टाटा मोटर्स और ज़ोमैटो के शेयरों में दर्ज की गई।