सपने में आए नंबरों को चुनकर अमेरिका में महिला ने जीती ₹42.96 लाख की लॉटरी
मैरिलैंड (अमेरिका) में एक महिला ने कथित तौर पर अपने सपने में आए नंबरों को चुनकर $50,000 (लगभग ₹42.96 लाख) की लॉटरी जीती है। उसने बताया, "मैं लॉटरी खेलना लगभग भूल गई थी...लेकिन मैं जानती थी कि मुझे वही नंबर लेने हैं जो मेरे सपने में आए थे।" मैरिलैंड लॉटरी अथॉरिटी ने दिसंबर 2024 में विजेता की घोषणा की थी।