सपना देखा था, अब सचमुच चांद पर जा रहा हूं: चंद्रमा के आसपास की यात्रा पर जाने को लेकर देव
ऐक्टर देव जोशी ने 'ईटाइम्स' से कहा है, "अंतरिक्ष को जानने की हमेशा से दिलचस्पी थी।" उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा से इसका सपना देखा था और अब सचमुच चांद पर जा रहा हूं।" गौरतलब है कि जापानी अरबपति युसाकु मायज़ावा के साथ चांद के आसपास की यात्रा पर जाने के लिए चयनित 8 लोगों में देव भी शामिल हैं।