सपने जैसा लगता है: बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म 'वेड' की सफलता पर रितेश देशमुख
रितेश देशमुख ने बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म 'वेड' की सफलता पर खुशी ज़ाहिर कर इंस्टाग्राम पर लिखा है, "किसी मराठी फिल्म की रिलीज़ के 10वें दिन सबसे अधिक सिंगल डे कलेक्शन (₹5.7 करोड़) हासिल करना सपने जैसा लगता है।" उन्होंने इसके लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया। फिल्म में रितेश और उनकी पत्नी-ऐक्ट्रेस जेनेलिया डिसूज़ा ने अभिनय किया है।