सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं: एनडीए नेताओं की फोटो शेयर कर बीजेपी
एनडीए की बुधवार को हुई बैठक में नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से गठबंधन का नेता चुने जाने के बाद बीजेपी ने विक्ट्री साइन दिखा रहे एनडीए नेताओं की तस्वीर ट्वीट कर लिखा है, "सपने नहीं हकीकत बुनते हैं...तभी तो सब मोदी को चुनते हैं।" तस्वीर में टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू निवर्तमान पीएम मोदी के बगल में खड़े दिख रहे हैं।