सपने में भी न सोचें कि सीएम शिंदे व डिप्टी सीएम इस्तीफा देंगे: महाराष्ट्र में अजित पवार
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के 'ज़रा भी नैतिकता है तो शिंदे व फडणवीस इस्तीफा दें' बयान पर एनसीपी नेता अजित पवार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "सपने में भी मत सोचिए कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस्तीफा देंगे।" बकौल पवार, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और आज के लोगों में बहुत अंतर है।