सपने में भी नहीं सोचा था: दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिलने पर वहीदा रहमान
अभिनेत्री वहीदा रहमान ने दादा साहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिलने के बाद कहा है कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि यह अवार्ड उनको मिल सकता है। उन्होंने कहा, "बहुत लंबे समय के बाद मुझे कोई अवॉर्ड मिला है, मुझे लगता था कि मुझे जो भी अवॉर्ड मिलने थे वो मिल चुके हैं।"