सपने सच होते हैं: शाहरुख की 'जवान' के लिए म्यूज़िक स्कोर तैयार करने पर अनिरुद्ध रविचंदर
संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने शुक्रवार को ऐक्टर शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'जवान' के लिए म्यूज़िक स्कोर तैयार करने को लेकर ट्विटर पर एक नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "सपने सच होते हैं! खुद बादशाह (शाहरुख) के लिए म्यूज़िक स्कोर किया। धन्यवाद...और मुझे मेरे भाई ऐटली पर गर्व है और यह ('जवान') हमारे लिए बहुत खास होने जा रहा है।"