सपा का काम, बाबाजी प्रणाम: लखनऊ मेट्रो की खूबियां गिनाते रामदेव का वीडियो शेयर कर अखिलेश
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ मेट्रो की खूबियां गिनाते योगगुरु बाबा रामदेव का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर कर लिखा, "सपा का काम, बाबाजी प्रणाम।" वीडियो में रामदेव कह रहे हैं, "भारत की मेट्रो में हम पहली बार बैठे। इसकी स्पीड, सुविधाएं और...जिस तरह से रेल चलती है वह अविस्मरणीय अनुभव है।"