सपा कार्यकर्ता है यूपी में टमाटर के लिए बाउंसर हायर करने वाला सब्ज़ी विक्रेता
समाचार एजेंसी 'पीटीआई' के अनुसार, टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में उसकी सुरक्षा के लिए बाउंसर हायर करने वाला सब्ज़ी विक्रेता समाजवादी पार्टी (सपा) का कार्यकर्ता है। विक्रेता का मूल वीडियो शेयर करने वाली 'पीटीआई' ने कहा, "हमें जानकारी देने का उनका मकसद संदिग्ध था।" दरअसल, विक्रेता ने लोगों द्वारा टमाटर लूटने का दावा किया था।