सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया सुसाइड, चुनाव के समय पार्टी ने पद से हटा दिया था.
लखनऊ। मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने सुसाइड कर लिया है। पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने शनिवार को बुद्धि विहार स्थित आवास पर पिस्टल से खुद पर गोली मार ली। उनका मृत शरीर कमरे में इनरवियर में बेड पर पड़ा हुआ मिला. 8 अप्रैल को सपा ने उन्हें जिलाध्यक्ष के पद से हटा दिया था।