सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का कल यूपी के सैफई में किया जाएगा अंतिम संस्कार

सपा ने बताया है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार मंगलवार को दोपहर 3 बजे सैफई (उत्तर प्रदेश) में किया जाएगा। बकौल सपा, उनके पार्थिव शरीर को सैफई ले जाया जा रहा है। गौरतलब है, मुलायम सिंह का 82 साल की उम्र में मेदांता अस्पताल (गुरुग्राम) में निधन हो गया।

Load More