सपा ने बीजेपी सांसद को मिर्ज़ापुर से बनाया प्रत्याशी, रॉबर्ट्सगंज से खरवार को दिया टिकट
सपा ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए रविवार को एक और सूची जारी करते हुए रॉबर्ट्सगंज (यूपी) लोकसभा सीट से छोटेलाल खरवार को टिकट दिया है। वहीं, पार्टी ने मिर्ज़ापुर सीट पर अपना प्रत्याशी बदलते हुए भदोही से बीजेपी सांसद रमेश बिंद को उम्मीदवार बनाया है। मिर्ज़ापुर से एनडीए की तरफ से अपना दल (सोनेलाल) की प्रमुख अनुप्रिया पटेल उम्मीदवार हैं।