सपा ने यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए 11 और प्रत्याशी किए घोषित, बसपा सांसद को भी दिया टिकट

सपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश में 11 और उम्मीदवारों की सूची जारी की है। सपा ने माफिया मुख्तार अंसारी के भाई व गाज़ीपुर से बसपा सांसद अफज़ाल अंसारी को इसी सीट से अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। वहीं, मुज़फ्फरनगर से हरेंद्र मलिक, आंवला से नीरज मौर्य व शाहजहांपुर से राजेश कश्यप को टिकट मिला है।

Load More