सपा ने लोकसभा चुनाव के बीच यूपी का प्रदेश अध्यक्ष बदला, श्याम लाल पाल को मिली ज़िम्मेदारी
समाजवादी पार्टी (सपा) ने लोकसभा चुनाव के बीच नरेश उत्तम पटेल को पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया है। वहीं, सपा ने श्याम लाल पाल को पार्टी का नया उत्तर प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया है। गौरतलब है कि नरेश उत्तम पटेल, सपा के टिकट पर फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।