सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, आज़म का नाम भी शामिल
सपा ने लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण के चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सपा ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव, सांसद डिंपल यादव और जया बच्चन को स्टार प्रचारक बनाया है। इस सूची में जेल में बंद सपा नेता आज़म खान का नाम भी शामिल है।