सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए यूपी में 6 और उम्मीदवार किए घोषित, टीएमसी को दी एक सीट
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सपा ने उत्तर प्रदेश में 6 और उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने बिजनौर से यशवीर सिंह, नगीना से मनोज कुमार, मेरठ से भानु प्रताप सिंह, अलीगढ़ से बिजेंद्र सिंह, हाथरस से जसवीर बाल्मिकी और लालगंज से दरोगा सरोज को टिकट दिया है। सपा ने टीएमसी के लिए भदोही लोकसभा सीट छोड़ दी है।