सपा ने विधायक अमिताभ बाजपेई की पत्नी को कानपुर से दिया मेयर का टिकट, झांसी से बदला प्रत्याशी

सपा ने उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र कानपुर की आर्य नगर सीट के विधायक अमिताभ बाजपेई की पत्नी बंदना बाजपेई को गुरुवार को कानपुर महानगर से मेयर पद का टिकट दिया। वहीं, पार्टी ने झांसी नगर निगम के लिए मेयर प्रत्याशी बनाए गए रघुवीर चौधरी का टिकट निरस्त कर पूर्व विधायक सतीश जतारिया को उम्मीदवार बनाया है।

Load More