सपा, बसपा सरकार में 29 चीनी मिलें हुईं बंद, 11 कम कीमत पर बेची गईं: नड्डा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के बीच बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को कुशीनगर में कहा कि सपा और बसपा दोनों ने प्रदेश में 29 चीनी मिलों को बंद किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान 11 चीनी मिलों को कम कीमत पर बेचा गया। बकौल नड्डा "योगी सरकार ने गन्ना किसानों को ₹1.41 लाख करोड़ का भुगतान किया है।"