सपेरों ने गुरुग्राम में ट्रैफिक सिग्नल पर सांप से डराकर लोगों को लूटा, हुए गिरफ्तार
गुरुग्राम में ट्रैफिक सिग्नल पर लोगों को लूटने के आरोप में 2 सपेरों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, खुद को 'साधु' बताने वाले आरोपियों की पहचान रोहित नाथ व शाकिब नाथ के रूप में हुई जो लोगों को सांपों से डराकर लूटते थे। ऑटो सवार एक 36-वर्षीय महिला द्वारा ₹2,000 लूट की शिकायत देने पर इसका खुलासा हुआ।