सप्लाई में हो रही दिक्कतों के बीच तमिलनाडु में नाली में पड़े मिले दूध के 5 हज़ार पैकेट

चक्रवात 'मिचौंग' के कारण तमिलनाडु में लोगों तक दूध सप्लाई करने में हो रही दिक्कतों के बीच चेंगलपट्टू ज़िले में शनिवार को नाली में दूध के 5 हज़ार पैकेट पड़े मिले। अधिकारियों और पुलिस ने उस जगह का निरीक्षण कर बताया कि पैकेट नगर निगम के कर्मचारियों ने नहीं फेंके। बकौल अधिकारी, पैकेट पर लिखी एक्सपायरी डेट 4-दिसंबर है।

Load More