सफदरजंग के डॉक्टरों व बिचौलियों के बीच सांठगांठ का पता लगाने के लिए सीबीआई ने की छापेमारी
दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों और बिचौलियों के बीच सांठगांठ का खुलासा करने के लिए सीबीआई ने राष्ट्रीय राजधानी में कुछ स्थानों पर छापेमारी की है। 'एएनआई' के मुताबिक, सफदरजंग अस्पताल के न्यूरोसर्जरी विभाग के एक डॉक्टर और कुछ बिचौलियों को सीबीआई ने हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है।