सफर के दौरान उल्टी मोशन सिकनेस के कारण होती है। दरअसल, सफर के दौरान मस्तिष्क को आंख, कान और मांसपेशियों व जोड़ों की नसों से कंफ्यूज़िंग संकेत मिलते हैं जिससे मोशन सिकनेस होती है। वाहन में आगे बैठकर, लेटकर, कम खाना खाकर, यात्रा में थोडे-थोड़े समय पर रुककर और अपना ध्यान भटकाकर उल्टी करने से बचा जा सकता है।