सफर के दौरान फ्लाइट में शाहरुख खान की फिल्में देखी हैं: ब्रिटिश गायक एड शीरन
ब्रिटिश गायक एड शीरन ने बताया है कि उन्होंने सफर के दौरान फ्लाइट्स में अभिनेता शाहरुख खान की कुछ फिल्में देखी हैं। शीरन ने कहा है, "शाहरुख से बहुत कम समय के लिए एक बार मिला हूं लेकिन उनकी फिल्मों के बारे में जानता हूं।" मार्च में भारत आए शीरन ने शाहरुख के साथ उनका सिग्नेचर पोज़ रीक्रिएट किया था।