सफर में टॉयलेट की टेंशन खत्म! स्वच्छ भारत के तहत गूगल मैप पर पब्लिक शौचालय ढूंढना हुआ आसान
सफर के दौरान साफ-मुफ्त पब्लिक शौचालय ढूंढना आसान हो गया है। स्वच्छ भारत मिशन और डिजिटल इंडिया पहल के तहत कई सार्वजनिक शौचालयों की लोकेशन को गूगल मैप्स से जोड़ा गया है। यूज़र्स मैप्स पर 'पब्लिक टॉयलेट नियर मी' सर्च कर नज़दीकी शौचालय तक पहुंच सकते हैं जिसमें कई जगहों पर रेटिंग, फोटो और रिव्यू की जानकारी भी उपलब्ध होगी।