सफल बिज़नेस करने के लिए 3 चीज़ों की ज़रूरत होती है: ₹500 से ₹5000 करोड़ तक पहुंचने वाले डॉ. वेलुमणि
₹500 लेकर मुंबई आए और फिर ₹5000 करोड़ की नेटवर्थ बनाने वाले डॉक्टर वेलुमणि ने बताया है, "सफल बिज़नेस करने के लिए 3 चीज़ों की ज़रूरत होती है।" उन्होंने बताया, "पहली चीज़ है फोकस, दूसरी फ्रूगेलिटी (किफायत से खर्च करना) और तीसरी चीज़ अनुशासन है। फोकस पैसा को लाएगा और फ्रूगेलिटी पैसा को बचाएगा, अनुशासन रहेगा तो फोकस जारी रहेगा।"