सफलता के लिए सीमाएं लांघनी पड़ती हैं, मैंने 16 साल की उम्र में पहली बार लांघी थी: अदाणी
उद्योगपति गौतम अदाणी ने मुंबई के एक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में कहा है कि सफलता पाने के लिए सीमाएं लांघनी पड़ती हैं। उन्होंने अपने बारे में बात करते हुए कहा, "मैं केवल 16-साल का था जब मैंने पहली बार अपनी सीमा लांघी...पढ़ाई छोड़कर भविष्य बनाने मुंबई चला गया। लोग आज भी पूछते हैं कि मैंने पढ़ाई क्यों छोड़ी थी।"