सफलता मिलने पर घमंडी हो गई थी, खुद को सेंटर ऑफ यूनिवर्स समझने लगी थी: मनीषा कोइराला
अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने कहा है कि सफलता मिलने के बाद कुछ हद तक वह घमंडी हो गई थीं। उन्होंने कहा, "बिना किसी मेहनत के जब कामयाबी आसानी से मिलती है तो इंसान में बदलाव आ ही जाते हैं। आप परिपक्व नहीं होते, युवा होते हैं।" उन्होंने कहा, "उस समय लगता था कि सेंटर ऑफ यूनिवर्स मैं ही हूं।"