सफलता की संभावना '0.001%' हो, तब भी सपने देखना मत छोड़ना: यूपीएससी अभ्यर्थियों से शरण
आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने ट्वीट किया है, "अगर सिविल सेवा परीक्षा में हिंदी माध्यम से चयन 'ना के बराबर' हो तब भी तैयारी...मत छोड़ना। सफलता की संभावना '0.001%' हो, तब भी सपने देखना मत छोड़ना।" जवाब में एक यूज़र ने लिखा, "कुछ परिणाम अवश्य मिलेगा।" जबकि अन्य ने लिखा, "संभावना 0.0001% हो तो...ज़िंदगी बर्बाद मत करो। कुछ और देखो।"