सफाई कर्मचारी ने मुंबई में महिला डॉक्टर का नहाते समय बनाया वीडियो, हुआ अरेस्ट
मुंबई में एक अस्पताल के हॉस्टल में 27-वर्षीय महिला रेज़िडेंट डॉक्टर का नहाते हुए वीडियो बनाने के आरोप में 28-वर्षीय सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, पुरुष व महिला बाथरूम आस-पास होने के चलते आरोपी ने पुरुष बाथरूम की दीवार पर चढ़कर वीडियो बनाया था। वहीं, महिला डॉक्टर द्वारा देखे जाने के बाद आरोपी भाग गया था।