सफाईकर्मी ने नहाते हुए बनाया हमारा वीडियो: यूपी के निजी गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियों का आरोप
कानपुर (उत्तर प्रदेश) के एक निजी गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों ने गुरुवार सुबह एक सफाईकर्मी पर नहाते हुए एक लड़की का वीडियो बनाने का आरोप लगाया। एक लड़की ने कहा, "सफाईकर्मी के मोबाइल में कई वीडियोज़ मिले...कई उसने डिलीट कर दिए...हॉस्टल वॉर्डन और मालिक उसका समर्थन कर रहे थे।" पुलिस आरोपी से थाने में पूछताछ कर रही है।