सफायर फूड्स के आईपीओ को मिला 6.62 गुना सब्सक्रिप्शन
केएफसी और पिज़्ज़ा हट का परिचालन करने वाली सफायर फूड्स के आईपीओ को तीसरे और आखिरी दिन तक करीब 6.62 गुना सब्सक्रिप्शन हासिल हुआ। कंपनी ने 96.63 लाख शेयरों के लिए बोलियां आमंत्रित की थी व उसे 6.39 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं। खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित श्रेणी में आईपीओ को 8.70 गुना सब्सक्रिप्शन हासिल हुआ।