सब करके देख लिया, बाल नहीं बढ़ रहे थे: 'दंगल' करने के नेगेटिव असर पर सान्या
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने एक पॉडकास्ट में 'फिल्म दंगल करने से क्या नेगेटिव असर पड़ा' सवाल पर कहा है, "लंबे समय तक मेरे बाल नहीं बढ़ रहे थे।" उन्होंने कहा, "अपनी इंडस्ट्री में ऐक्ट्रेस को लेकर कुछ बातें हैं (मैं वैसी नहीं थी)। सब करके देख लिया, उल्टा लेट गई...तेल लगा लिया। कंधे तक बाल उगने में महीनों लग गए।"