सब ठीक है: स्टॉक प्राइस में गिरावट को लेकर चिंतित शेयरधारकों से एचडीएफसी के सीईओ
एचडीएफसी के सीईओ केकी मिस्त्री ने कंपनी के स्टॉक प्राइस में हालिया गिरावट को लेकर चिंतित शेयरधारकों से शनिवार को कहा, "सब ठीक है।" इस महीने एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के विलय की घोषणा के बाद दोनों के शेयर 18%-18% लुढ़के हैं। बकौल मिस्त्री, यह गिरावट विलय से होने वाले फायदों पर संचार की कमी के कारण दर्ज की गई।